बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

लौकी रायता

personडॉ. प्रेमलता नीलम sourceस्रोत: बुंदेलखंड के व्यंजन की वैज्ञानिकता

सामग्री - मठा, लौकी, जीरा, हल्दी, मिर्च, नमक, हरा धनिया पत्ती ।

विधि - सर्वप्रथम लौकी का छिलका निकाल लें । किसनी से किस लेवें । कुनकुने पानी में दस मिनिट के लिए ढंककर रखें । तत्पश्चात पानी से निकालकर निचोड़े, दूसरे बर्तन में थोड़ा तेल डालें आँच पर चढ़ा देवें, जीरा, हल्दी, मिर्ची, नमक, आवश्यकतानुसार डालें। तुरंत लौकी डाल देवें थोड़ा गरम होने दें इसके बाद ऊपर से मठा डालकर आंच से उतार धनिया पत्ती काटकर डाल देवें लीजिए लौकी रायता तैयार । लौकी रायता शुगर का मरीज एवं हृदय का मरीज खाने में सेवन कर सकता है ।

पौष्टिकता - लौकी विटामिन - खनिज लवण, मठा - वसा रहित, जीरा हल्दी मिर्ची- खनिज लवण, नमक - आयोडीन

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?