बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

लोल कुचइया (अंगरभुसा)

personडॉ. प्रेमलता नीलम sourceस्रोत: बुंदेलखंड के व्यंजन की वैज्ञानिकता

गेहूं के आटा की मोटी रोटीनुमा अथपऊ अर्थात हाथों से गोला आकार देकर बनाई जाती हैं । चूल्हे के जलते अंगारों पर रखकर सेकी जाती है, घी लगाकर खाने में स्वादिष्ट लगती है ।

सामग्री - गेहूं आटा, नमक स्वादानुसार ।

विधि - आटा में नमक डालें गूंथकर कोयला या कण्डा के अंगारों पर सेंककर तैयार की जाती है घी लगाकर चटनी के साथ खाने में स्वादिष्ट एवं पौष्टिक होती है । चटनी मौसमी होती है आम, आँवला, टमाटर आदि की । यह व्यंजन खेतीहर किसान जरूर उपयोग करते है शारीरिक श्रम करने वालों के लिए पौष्टिक होता है ।

पौष्टिकता तत्व - कार्बोज, प्रोटीन, वसा ।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?