सामग्री - मठा, राई, जीरा, नमक, मिर्ची, हरा धनिया पत्ती, तेल
विधि - बर्तन में थोड़ा तेल डालें गरम होने पर राईदाना डालें मिर्ची में हरी का प्रयोग भी करते हैं नमक डालें मठा डालकर पिसा जीरा पाऊडर डालें तुरंत बाद हरा धनिया काटकर डाल देवें। लीजिए सादा रायता तैयार । इस रायता को सादा मठा के रूप में मात्र नमक जीरा, काली मिर्च डालकर पेय पदार्थ ' के अंतर्गत उपयोग में लाते हैं। विशेष तौर पर गर्मियों के दिनों में ज्यादा शक्तिदायक है ऊर्जा प्रदान करता है।
पौष्टिकता - मठा - वसा रहित किन्तु पौष्टिक होता है,
जीरा - खनिज तत्व - पाचन के लिए लाभप्रद है ।
राई - वसा की भाषा,
नमक - आयोडीन,
तेल - वसा ।
मूलतः रायता उदराग्नि शांत करता है पाचन क्रिया में सहायक होता है ।