भिण्ड जिले के भरौली ग्राम में एक मध्यकालीन सूर्यमन्दिर” का पता चला है। इसी जिले के मिहौना ग्राम में एक प्राचीन सूर्यमन्दिर ‘बालाजी मन्दिर’ के नाम से है किन्तु यह लगभग दो शती पुराना प्रतीत होता है। यह संभवतः मराठा शासकों के समय पुनः निर्माण कराया गया है।