बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

टंका पाइसा

personडॉ. प्रेमलता नीलम sourceस्रोत: बुंदेलखंड के व्यंजन की वैज्ञानिकता

सामग्री - गेहूँ आटा, गुढ़ ।

विधि - गेहूँ आटा गूँथ लें रोटी की तरह थोड़ा मोटा-मोटा बेल लेवें पटा पर रखकर खुरमा की तरह आकार देकर चाकू से काट लेवें। एक गँज में पानी उबालें उबालते पानी में कटे हुए पीस डालकर उबालें तीस मिनिट तक उबलने देवें। थोड़ा पानी बचने पर गुढ़ महीन करके डालें प्लेट में रखकर परोसें इन्हें ही टका पइसा कहते हैं आकार में चोकोर गोल तिकोन लम्बे होते हैं । खाने में स्वादिष्ट लगते हैं। इसी को दूध के साथ भी खाया जाता है ।

पौष्टिकता -
गेहूँ - प्रोटीन
गुड़ - आयरन
दूध - सम्पूर्ण आहार (सभी पौष्टिक तत्वों से युक्त पेय)

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?