बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

थूली

personडॉ. प्रेमलता नीलम sourceस्रोत: बुंदेलखंड के व्यंजन की वैज्ञानिकता

गेहूँ द्वारा निर्मित महीन दलिया की थुली तैयार की जाती है । मीठा के लिए गुड़ का उपयोग किया जाता है । स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी होता है ।
सामग्री - गेहूँ का महीन दरिया, गुड़, दूध-सूखे मेवा, इलायची, चिरौंजी आदि ।

विधि - गेहूँ को साफ कर दलिया पिसवाना चाहिए । छन्नी से छान लेवें, महीन दलिया निकालकर भूज लेवें । एक पतीली में पानी रखकर उबालें एक पाव दलिया में एक किलो पानी का उपयोग करें। उबले हुए पानी में भुंजा दलिया डाल देवें । करछली से चलाते जावें । धीमी आंच पर तीस मिनिट तक पकायें । स्वादानुसार गुड़ महीन करके डालें । घुल जाने पर पतीली नीचे उतार लेवें । लीजिए थुली तैयार दूध के साथ परोंसे या बिना दूधकर भी भोजन में उपयोग किया जा सकता है ।

पौष्टिक - प्रोटीन, आयरन, सम्पूर्ण पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं ।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?