सामग्री - सामग्री गेहूँ आटा, भरवाँ के लिए विविध सब्जियाँ जैसे पत्ता, फूल गोभी, आलू, धनिया पत्ती, हरि मिर्च, प्याज, लहसुन, अदरक नमक, हल्दी, घी या तेल रूचि के अनुसार ।
विधि - गेहूं आटा को गूँथ कर रख लेवें जिस सब्जी को भरना है उसे प्याज लहसुन अदरक का बघार देवे (फ्राई) गोभी आलू हल्का उबलें और बघार किए मसाले में मिलावें हरी मिर्च या लाल मिर्च हरा धनिया मिला लेवें मिश्रण तैयार कर सादा पराठा की विधि की तरह बेल लेवें बीचों बीच जिस सब्जी को भरना है उसे दो छोटी चम्मच रखें चारों तरह से मोढ़ कर पुनः बेल देवें और सादा पराठा की तरह तबा पर सेंकते जावें । गोभी, आलू, पनीर, हरा मटर अलग अलग स्वादानुसार भरें या मिश्रण करके भी तैयार कर सकते हैं। भरवाँ पराठा खाने में स्वादिष्ट एवं रोचक लगते हैं । अतिथि सत्कार में भरवाँ पराठा का उपयोग कर सकते हैं। वैज्ञानिक दृष्टि से पराठा गरिष्ठ व्यंजन की श्रेणी में आता है सुबह 8 बजे नाशता में लेने के बाद दोपहर भोजन एक बजे तक लिया जा सकता है। इससे ऊर्जा बनी रहती है, शारीरिक, मानसिक कार्य करने वाला व्यक्ति बिना थकान में क्रियाशील रहता है।
पौष्टिकता तत्व -
गोभी - कैल्शियम
आलू - कार्बोज
मटर - प्रोटीन
पनीर - वसा