personडॉ. प्रेमलता नीलम sourceस्रोत: बुंदेलखंड के व्यंजन की वैज्ञानिकता
(गेहूं को गुड़ में पागना गुड़धारी व्यंजन कहलाता है ।)
सामग्री - गेहूँ, गुड़ ।
विधि - गेहूं को पानी में फूलने को रात भर रखें । दिन में धोकर सूखने रखें। सूख जाने पर आग पर लोहे की कढ़ाई रखें गरम करके थोड़ा घी डालकर गेहूं सेंकते जावें गेहूं सेंक कर रख लेवें । पतीली में पानी के साथ गुड़ उबलने रखें गुड़ उबलते उबलते चासनी बन जावें तब भुने हुए गेहूं डाल देवें बराबर मिलावें मिलाने के बाद बड़े कोपर अर्थात परांत में पलटा देवें पूरे में फैला देवें थोडी ही देर में गेहूं पग जावेंगे और खाने में मिठास के हाथ स्वादिष्ट लगेंगे। मिठाई व्यंजन में गुड़धारी ज्यादा प्रचलन में हैं
क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?