बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

बाजरा रोटी

personडॉ. प्रेमलता नीलम sourceस्रोत: बुंदेलखंड के व्यंजन की वैज्ञानिकता

बुन्देलखण्ड में बाजरा की खेती होती है। बाजरा के अनेक व्यंजन तैयार किये जाते हैं उनमें बाजरा की रोटी और पुड़ी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है, बाजरा में मिठास होती है । बाजरा की रोटी किसी भी सब्जी एवं चटनी के साथ स्वादिष्ट लगती है ।

सामग्री - बाजरा का आटा, नमक स्वादानुसार, घी ।

विधि - आटा में आवश्यकतानुसार नमक मिला देवें । पानी कुनकुना करें आटा को गूँथ लें ज्वार की तरह लोई बनाकर मसलते हुए हथेली के सहयोग से बनाते जावें । तबा पर मिट्टी का माजन (लेप) लगायें गरम आँच पर रख देवें गरम होने पर रोटी डालके दो मिनिट बाद रोटी पलट देवें पाँच मिनिट बाद तबे से निकालकर धीमी आँच पर सेंके लेवें । सिकने के बाद घी लगाकर परोंसे ।

पौष्टिकता - बाजरा-कार्बोज, नमक-लवण, घी-वसा ।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?