खाद्य सामग्री - गेहूँ चना को बराबर बराबर मिलाकर चक्की से पिसा आटा परिवार के सदस्यानुसार नमक आवश्यकतानुसार ।
विधि - बिर्रा आटा को बड़ी परात (कोपर) में डालकर गोल बनाकर बीच में पानी से गूँथ लें फिर हथेली की मुट्ठी बनाकर (माड़कर) बीस गुमकी देकर अर्थात् हाथों की हथेली का दबाव डालकर गूंथे तत्पश्चात् बीस मिनिट के लिए फूलने रख दें । मीडियम साइज की गोल लोई बनाकर पटा पर रखकर बेलें फिर गरम तबा पर डालें फिर कोयले या कण्डा की धीमी आँच में सेंके। वर्तमान में गैस चूल्हा पर भी सेंके जाती है। गरम गरम घी लगाकर थाली में परोसे भिण्डी, आलू, भटा की सब्जी एवं चटनी के साथ स्वादिष्ट लगती है।
पौष्टिक तत्व - चना, गेहूँ - प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट
नमक - आयोडीन