personडॉ. प्रेमलता नीलम sourceस्रोत: बुंदेलखंड के व्यंजन की वैज्ञानिकता
सामग्री - धुली मूंगदाल आधा किलो, शक्कर एक पाव, घी एक पाव, इलायची दाना चार, किशमिश, चिरौंजी, काजू आदि मेवे ।
विधि - धुली मूंगदाल साफ करके पानी में फूलने रख दें रातभर फूलने के बाद धोकर पीस लेवें । कढ़ाही में घी डालकर आँच पर रखें गरम होने पर पिसी हुई दाल डाल देवें । धीमीं आँच पर सेंके। घी ज्यादा डालें पानी सूख जाने पर पिसी दाल का रंग हल्का गुलाबी दिखाई देने पर शक्कर डाल देवें । लगातार करछली से चलाते रहें। इलायची पीसकर डालें मेवे डालकर खाने में परोसे।
पौष्टिकता - मूँगदाल-प्रोटीन, शक्कर-कार्बोज, घी-वसा, काजू-प्रोटीन, किशमिश-विटामिन 'सी' कैल्शियम, चिरौंजी-कार्बोज ।
क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?