गेहूं से बनें भोज्य पदार्थों में पंजीरी विशेष अवसर में तैयार की जाती है। जैसे सत्य नारायण की कथा में, जन्माष्टमी पर्व पर भोग के लिए तथा पंजीरी में खोबा मिलाकर गुजिया बनाने के उपयोग किया जाता है ।
सामग्री - गेहूं का आटा, बराबरी की शक्कर, घी, आवश्यकतानुसार मेवा, चिरौंजी, किशमिश, नारियल ।
विधि - कढ़ाई में घी डालकर आटा भूनें गुलाबी हो जाने पर कढ़ाई से निकाल लें। शक्कर को पीस लें ठंडा होने पर आटे में मिलायें ऊपर से चिरौंजी, किशमिश डाल दें । लीजिये पूजा के लिए पंजीरी तैयार है ।
पौष्टिकता तत्व - प्रोटीन, कार्बोज, वसा, कैल्शियम इसे प्रसाद के रूप में वितरण करते हैं साथ ही बुजुर्ग पीढ़ी दूध या पानी में घोलकर बानवीटा की तरह खाने में प्रयोग कर सकती है।