personडॉ. प्रेमलता नीलम sourceस्रोत: बुंदेलखंड के व्यंजन की वैज्ञानिकता
पोषण (Nutrition) मानव जीवन की प्राथमिक आवश्यकता है । हम जो आहार लेते हैं उसका शरीर में पाचन किया जाता है। पाचन के परिणाम स्वरूप प्राप्त होने वाले तत्व शरीर की वृद्धि और सुरक्षा के काम आते हैं भोजन से कार्य करने के लिए शक्ति (ऊर्जा) भी प्राप्त होती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक उपयुक्त आहार का चुनाव अनेकानेक लगातार परिणामों के बाद ही किया जा सका है। बच्चों के लिए विभिन्न स्तनधारी प्राणियों के दूध का उपयोग आरम्भिक काल से ही किया जा रहा है। आहार की आवश्यकता और विभिन्न पदार्थों की पोषण शक्ति के बारे में अब पर्याप्त जानकारी उपलब्ध है ।
क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?