उड़द की दाल पीसकर सभी मसाले मिलाकर छोटी कुचैयानुमा तेल में तलकर बनाई जाती हैं । ठण्ड एवं वर्षा के मौसम में बनाई जाती है। अदरक लहसुन
की चटनी में स्वादिष्ट लगती है ।
सामग्री - उड़द दाल का आटा, अदरक, लहसुन, हींग, जीरा, मिर्च, नमक, हरा धनिया पत्ती, तेल ।
विधि - उड़द की दाल को साफकर पानी से धोयें कड़ी धूप में सुखायें चक्की से पिसवा कर आटा बनायें फिर परांत में रखकर अदरक, लहसुन, हींग, जीरा, मिर्च, नमक, हरी धनिया पत्ती मिलायें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गूँथ लें छोटी लोई बनाकर पटा पर बेलन से बेल लेवें । कढ़ाई में तेल डालकर तल लेवें अदरक टमाटर, लहसुन की चटनी या अन्य चटनी के साथ भोजन में रखें "ठडूला" बुन्देली व्यंजन का शानदार भोज्य पच्य है । खाने में स्वादिष्ट लगते हैं ।
पौष्टिक तत्व - उड़द दाल-कार्बोज, प्रोटीन, तेल-वसा, हींग, जीरा, अदरक, लहसुन- खनिज लवण, विटामिन ।