भोजन के साथ पेय पदार्थ शक्तिप्रदायक है जैन और बौद्ध धर्म द्वारा मांस-भक्षण पर नियंत्रण से शाकाहार को बहुत बढ़ावा मिला था पेय विभिन्न प्रकार के प्रचलन थे और आज भी है जो शुद्ध शाकाहारी, शक्तिदायक पाचन शील सिद्ध हुये हैं उनमें प्रमुख है आम का पना, जीरा पानी, मीठा एवं नमकीन नींबू, सेब, मुसम्बी, संतरा, अनार आदि फलों के रस पेय की श्रेणी में रखे गये हैं बुन्देलकाल से सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड में आम का पना ज्यादा लोकप्रिय है गर्मी के मौसम में वैशाख जेठ की तपती धूप, लू से बचाता है आम का पना, स्वादिष्ट भी है और स्वास्थ्यवर्धक भी है। आम का पना को बुन्देली में "आम को पनो" कहते हैं । बड़ी चतुराई से बुन्देली कवि ने निम्न पंक्तियों में "पनो" का विशेष महत्व दर्शाया है । बुन्देली नायिका बड़ी मेहनत से आम का पना बना के बैठी है साथ में इमली की चटनी है मेहमानों को भोजन परोसा गया है और कटोरा में "पना" भी स्पेशल पेय के रूप में परोसा है और इमली की चटनी नायिका पूछती है -
इमली की चटनी, आम को पनो,
बताओ दमोह बारे कैसो बनो ।।
प्रायः रसोई जो तैयार करता है वह गृहिणी जरूर जानना चाहती है कि हमने जो भोजन तैयार किया है उनमें से "पनो" कैसा बना या अन्य खाद्य सामग्री । बुन्देलखण्ड में गाँव-गाँव, शहर-शहर में आम के बगीचा हैं आम की उपज सर्वाधिक होती है । विविध व्यंजन तैयार होते है परंतु "आम का पना" तैयार करना बहुत ही सरल है कम दाम में, कम समय में शीघ्र तैयार हो जाता है ।
सामग्री - कच्चा आम चार, पिसा जीरा, शक्कर या गुड़, यदि नमकीन पेय तैयार करना है इसके लिए लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक ।
विधि - कच्चे आम को आग में भरत लें अर्थात् भूज लें आम जब भूंज जाने के बाद नरम हो जाये अर्था कढ़ा गूदा मुलायम हो जाये तब पानी में डालकर छिलका उतारें फिर साफ स्वच्छ पानी में आम का गूदा निकालकर मथ देवें पानी में मिलावें । भुना जीरा पीसकर रखें शक्कर या गुड़ आवश्यकतानुसार घोल देवें घुल जाने के बाद आम के गूदा के साथ मिक्स करें। छन्नी से छान लेवें उसमें पिसा जीरा मिलावें हिलाकर रखें और कटोरा में पीने के लिए प्रस्तुत करें लीजिए आम का पना तैयार । भोजन के पहिले, भोजन के बाद या भोजन के बीच में आम के पना को पिया जाता है । स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक होता है। भोजन पचाने में सहायक होता है । वैज्ञानिकता की दृष्टि से पौष्टिक होता है ।
पौष्टिक तत्व - आम-विटामिन 'सी' कैल्शियम की मात्रा सर्वाधिक होती है । शक्कर, गुढ़-कार्बोज, आयरन, जीरा- विटामिन, खनिज
लवण ।
नमकीन पना -
आम का पना अर्थात आम का रस यदि नमकीन इस्तेमाल करना है तब आम के गूदा को ठण्डे पानी में मिक्स करें आवश्यकतानुसार लाल या काली मिर्च, नमक, पिसा जीरा डाल देवें । तत्पश्चात् सर्व करें ।