बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

गुड़ला (गुड़ की खीर)

personडॉ. प्रेमलता नीलम sourceस्रोत: बुंदेलखंड के व्यंजन की वैज्ञानिकता

नये चावल और गुड़ की खीर को गुड़ला कहते हैं। नये चॉवल फसल पर आने पर गाँवों में आज भी बनती है गुड़ चॉवल की खीर अर्थात 'गुड़ला'

सामग्री - नये चॉवल, गुड़, इलायची, नारियल गरी, दूध ।

विधि - चॉवल साफ कर धोयें पानी में फूलने दें दस मिनिट । गंज में दूध तीन हिस्सा एक हिस्सा पानी मिलायें आँच पर रखें उबलने पर चॉवल डाल देवें लगातार करछली से चलाते रहे । चॉवल पक जायें तब गुड़ फोड़ कर डालें । कराछली से मिला देवें थोड़ी देर बाद उतारें इलायची पीसकर डालें नारियल गरी डालें कटोरी में रखकर परोसें। गुड़ला पौष्टिक होता है ।

पौष्टिकता - चावल-कार्बोज, गुड़-आयरन, कार्बोज, दूध-सम्पूर्ण पौष्टिक तत्व नारियल-वसा ।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?