personडॉ. प्रेमलता नीलम sourceस्रोत: बुंदेलखंड के व्यंजन की वैज्ञानिकता
सामग्री - ककड़ी, मठा, जीरा, हल्दी, नमक, मिर्ची, हरा धनिया ।
विधि - ककड़ी को धोयें फिर छीलकर किस लेवें, बर्तन में थोड़ा तेल डालकर जीरा से बघार लगावें । हल्दी, मिर्ची, नमक, ककड़ी डालें, मठा डालकर आँच से उतार लेवें हरा धनिया पत्ती डालकर ढंककर रख देवें । खाने में परोसें। रायता बुन्देलकाल में शाही पेय पदार्थ के रूप में प्रचलित था । राजाओं के व्यंजन में प्रत्येक ऋतु में गिलास में भरकर पहिले पीने को दिया जाता था धीरे-धीरे भोजन के समय में ही परोसा जाने लगा । इसी प्रकार सादा रायता हर्षवर्धनकाल से प्रचलित हुआ ।
क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?