मक्का की उपज बुन्देलखण्ड के अतिरिक्त पंजाब में भी होती है। मक्का दाना भी कोमल होते हैं तब भुट्टा के रूप में अंगारों पर सेंककर चटकारे लेकर लोग खाते हैं। भुट्टे में मिठास होती है । इन्हीं दानों को निकाल कर पानी में फुलाकर पीसकर बेसन की भांति फेंटकर प्यार हरी मिर्च नमक मिलाकर भजियानुमा तैयार कर खाया जाता है । मक्का को भाड़ में सेंककर भी खाने के उपयोग में लाया जाता है । मक्का में पर्याप्त मात्रा में कार्बोज होता है ।
विधि - मक्का आटा परांत में रखे आवश्याकतानुसार नमक मिलावें हल्का कुनकुना पानी कर आटा गूँथलें । लोई बनाकर हथेली से दबाते जायें और रोटी बनाकर माजन लगे तबे पर डालकर अंगारों पर सेंकते हुए घी लगाकर खाने के लिए परोसते
जावें मक्का की रोटी सरसों की साग के साथ ज्यादा स्वादिष्ट लगती है ।
पौष्टिकता तत्व - मक्का-कार्बोज, नमक-लवण, घी-वसा ।