सब्जी बनाने की सामग्री - बरी, प्याज, लहसुन, हल्दी, मिर्च, धनिया, नमक, हरा धनिया, अदरक टमाटर
बनाने की विधि - प्याज, लहसुन, अदरक, धनियां, पाउडर, हल्दी नमक को पीस लेवें । कढ़ाई में तेल डालकर आंच पर गर्म करें पहिले बरी सेंके, सेंककर निकाल लेवें । पुनः तेल डालें फिर मसाला भूज लेवें हल्का गुलाबी होने पर टमाटर महीन काटकर मसाले के साथ भूजें पुर्णतः भुंज जाने पर पानी डालें इतना पानी डालें कि बरी भली भांति पक जावे पानी में उबाल आने पर बरी डाल देवें आध घंटा तक धीमी आंच में पकने के बाद बर्तन उतारकर रख लेवें हरा धनियां साफ कर धोयें फिर महीन काटकर बरी की सब्जी में डाल देवें । कटोरी में रखकर खाना की थाली में परोस देवें लीजिए बरी सब्जी तैयार है । स्वादिष्ट बरी की सब्जी तीनों प्रकार की बरी सब्जी में मसाला एक सा होता है किन्तु स्वाद तीनों दाल बरी के भिन्न होते हैं। बरी घर में ही उपलब्ध होती है जो स्वास्थ्य की दृष्टि से आर्थिक, मानसिक, शारीरिक दृष्टि से लाभप्रद है । बरी पौष्टिकता से युक्त होती है यदि घर में अन्य सब्जी नहीं तब ऐसी स्थिति में 'बरी सब्जी' महत्वपूर्ण (भोज्य) व्यंजन है ।