खड़ई - खड़ई व्यंजन मिष्ठान के अंतर्गत आता है। बुन्देलखण्ड में रूचि के अनुसार किसी भी मौसम में इसे पकाकर भोजन में सम्मिलित किया जाता है ।
सामग्री - गेहूं का आटा 250 ग्राम, गुड़ या शक्कर, इलायची, मेवा, दूध ।
विधि - गेहूं के आटा को पानी से गूँथ लें पटा पर पुड़ीनुमा बेलें, लम्बा-लम्बा काटें फिर खुरमा से थोड़ा बड़ा कर पीस बना लेवें। गंज (पतीला) में पानी उबालें, उबलते पानी में कटी खड़ई डाल देवें उबल जाने पर सिमइयां की तरह छन्नी से छानकर रखें। गुड़ या शक्कर का सीरा बनायें उसमें पकी हुई खड़ई डालें सीरा में इलायची पीसकर डाल देवें । दूध एवं मेवा के साथ खाने में परोंसे। बिना दूध से भी आहार में लिया जाता है, जिसकी रूचि जो होती है उसी प्रकार भोजन में इस्तेमाल करते हैं,
मिष्ठान का आनंद उठाते हैं ।
पौष्टिक -
गेहूं - प्रोटीन
शक्कर - शर्करा (कार्बोज)
गुड़ - आयरन
काजू, बादाम - प्रोटीन, कार्बोज
नरियल - वसा