बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

मूँगदाल लड्डू

personडॉ. प्रेमलता नीलम sourceस्रोत: बुंदेलखंड के व्यंजन की वैज्ञानिकता

सामग्री - मूँगदाल, घी, शक्कर, मेवा

विधि - मूँगदाल को साफ कर पानी में भिगोवें आठ घण्टे के बाद धोकर सिलबट्टा से पीस लेवें, इसे पिठी के लड्डू भी कहते हैं। पिसी हुई दाल को कढ़ाई में घी डालकर आँच पर रखें पिसी दाल डालकर धीमी आँच पर भून लेवें गुलाबी होने तक भूनें भुनते हुए शक्कर का भूरा बनाकर मिला देवें । मेदा डालकर गोल-गोल लड्डू बनावें । शक्कर की चासनी बनाकर भी मूँगदाल के लड्डू बनाये जाते हैं। बुन्देलखण्ड में इसे पिठी के लड्डू के नाम से जाना जाता है ।

पौष्टिकता -
मूँगदाल - प्रोटीन
घी - वसा
शक्कर - श्वेतसार

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?