बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

आठ गौन1 राज-रास2, नौ गौन अकरियाँ3।

format_quote

आठ गौन1 राज-रास2, नौ गौन अकरियाँ3।

info अर्थ:

(1. पाँच मन के लगभग की अनाज की एक माप। 2. कटी हुई फसल से प्राप्त गल्ले का मुख्य ढेर। 3. भूसे के मोटे डंठल जिनमें अनाज के दाने मिले होते हैं।)

menu_book उदाहरण:

खलिहान में जो गल्ला हाथ लगा है वह तो केवल आठ गौन है, और भूसे के डंठल हैं नौ गौन। लाभ से हानि अधिक।