बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

ऊपर बरछी नैचें कुआ, तासें बानिया फारकत हुआ।

format_quote

ऊपर बरछी नैचें कुआ, तासें बानिया फारकत हुआ।

info अर्थ:

विवश हो कर काम करना।

menu_book उदाहरण:

कथा-किसी व्यक्ति को एक बनिये का बहुत सा रुपया उधार देना था। ऋण चुकाने का कोई उपाय न देख एक दिन उसने बनिये को अपने घर बुलाया और उसे मार डालने की धमकी देकर फारखती लिखा ली। परन्तु बनिया बड़ा होशियार था। फारखती की पुर्जी की पीठ पर चुपचाप लिख दिया- ऊपर बरछी नैचें कुआ। तासें बनिया फारकत हुआ। और बाद में अदालत में नालिश करके रुपये वसूल कर लिये।