बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

अगारी तुमाई, पछारी हमाई।

format_quote

अगारी तुमाई, पछारी हमाई।

info अर्थ:

आगे का हिस्सा तुम्हारा, पीछे का हमारा। ऐसे स्वार्थी व्यक्ति के लिए जो किसी वस्तु का सबसे बड़ा भाग स्वयं लेना चाहे।

menu_book उदाहरण:

कथा- दो भाइयों ने साझे में भैंस खरीदी। उनमें से एक बड़ा होशियार था। उसने दूसरे से कहा- देखो भाई, हम लोग इस भैंस का आधा-साझा कर- लें तो हम लोगों में फिर कभी किसी बात का झगड़ा नहीं होगा। भैंस का आगे का हिस्सा तुम ले लो और पीछे का मुझे दे दो। दूसरे ने इस बँटवारे को स्वीकार कर लिया। उसके अनुसार वह तो भैंस को चारा दाना खिलाया करता और दूध दूसरा भाई दुह लिया करता।