बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

अक्षर: घ

अक्षर 'घ' से शुरू होने वाले शब्द

arrow_back वापस जाएं

घरीं दोक [gharIn dok]

वि.
क्रि. घड़ी दो घड़ी.

घरीक [gharIk]

सं.स्त्री.
लगभग एक घड़ी का समय.

घरू [gharU]

सं.पु.
घर का, घर की, निजी, घर के काम का.

घरूआ [gharUA]

सं.पु.
पेड़-पौधों को लगाने के लिए ईंट आदि में बनाया गया गमला.

घरेंली [gharenlI]

सं.स्त्री.
गृहणी, पत्नी, गृह-स्वामिनी.

घरैया [gharaiyA]

सं.पु.
गृहस्वामी.

घरोबा [gharobA]

सं.पु.
घर जैसा संबंध.

घाइल [ghAil]

वि.
घायल, आहत.

घाँगरी Variant: वै.रू. घँगरिया. [ghAMgarI]

सं.स्त्री.
लड़कियों की घघरी (स्कर्ट).

घात [ghAt]

सं.स्त्री.
उपयुक्त अवसर.

घान [ghAn]

सं.पु.
उतनी मात्रा में कढ़ाई में एक बार में तली या भुनी या पकायी जा सके.

घानी [ghAnI]

सं.स्त्री.
तिलहन को पेरकर कोल्हू से तेल निकालना.

घारो [ghAro]

क्रि.स.
पुरिया के ऊपर ताने के लिए सूत लपेटना.

घारौ [ghArau]

सं.पु.
गोल लकड़ी का पोला भाग जिसके दोनों सिरों पर चमड़ा मड़ा रहता है.

घालबौ [ghAlabau]

क्रि.स.
मारना, चलाना.

घाव [ghAv]

सं.पु.
व्रण, चोट या फोड़े आदि से शरीर का क्षत भाग, लकड़ी, फलों आदि पर क्रमशः कुल्हाड़ी, छुरी आदि का निशान.

घिग्गी [ghiggI]

सं.स्त्री.
बाक शक्ति, डर, भय के कारण वाक् शक्ति का अवरुद्ध होना.