बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

अक्षर: त

अक्षर 'त' से शुरू होने वाले शब्द

arrow_back वापस जाएं

ताड़ना [tARanA]

सं.स्त्री.
भय, भयभीत करने का कार्य.

ताड़ी [tARI]

सं.स्त्री.
खजूर के नीरा से बनाया एक मादक द्रव्य.

ताँत [tAMt]

सं.स्त्री.
एक प्रकार की पतली रस्सी जो रुई धुनने की धोनक की कमान के रूप में बाँधी जाती है.

ताँतौ [tAMtau]

सं.पु.
आने-जाने का लगातार क्रम.

तान [tAn]

सं.स्त्री.
गीत का आरोह.

तान तमूरा [tAn tamUrA]

सं.पु.
साजो-सामान.

तानबौ [tAnabau]

क्रि.स.
खींचना.

तानों [tAnon]

सं.पु.
ताना, वस्त्र बुनने के लिए लम्बाई में कर्घे पर चढ़ाया जाने वाला सूत.

ताप [tAp]

सं.स्त्री.
बुखार.

तापबौ [tApabau]

क्रि.अ.
तापना, आग से शरीर को गर्म करना.

ताबरौ [tAbarau]

सं.पु.
मिट्टी का ढक्कन.

ताबेदार [tAbedAr]

सं.पु.
सेवक, पेशादार.

ताबेदारी [tAbedArI]

सं.स्त्री.
सेवा.

ताबौ [tAbau]

क्रि.स.
हड़पना.

तामचीनी [tAmacInI]

सं.स्त्री.
ताँबे या लोहे पर चढ़ी हुई चीनी मिट्टी की पर्त.

तामन [tAman]

सं.पु.
ताँबे की प्लेट जिसमें पूजन सामग्री रखी जाती है.

तामान [tAmAn]

सं.पु.
ताँबे की छोटी थाली जो पूजा करने के काम आती है.

तामियाँ [tAmiyAM]

वि.
तामवर्णी, भूरे, ताँबे के रंग के .

ताँमो [tAMmo]

सं.पु.
ताँबा, लाल रंग की एक मूल धातु.