अक्षर: प
अक्षर 'प' से शुरू होने वाले शब्द
arrow_back वापस जाएंपालौर [pAlaur]
सं.पु.
झरबेरी की कोमल डालों और पत्तियों का कटिया कर बनाया गया भैसों का चारा, पेड़ की पत्तियों वाला भाग.
पाँव पखराई [pAMv pakharAI]
सं.स्त्री.
मंडप में भाँवरों (सात फेरों) के दौरान दूल्हा व दुल्हन के माँ-बाप, भाई-भाभी व अन्य रिश्तेदार वर-कन्या के पाँव पखराते हैं.
पांवड़ा [pAnvaRA]
सं.पु.
पांवड़ा किसी रंगीन कपड़े या छींट का एक मीटर का टुकड़ा होता है। वह लगुन में चढ़ाव के समय भांवर में समय विशेष रूप से बिछाया जाता है.