बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

मनुस बली नहिं होत है, समय होत बलवान। भीलन लूटी गोपिका बेइ अर्जुन बेइ बान।।

format_quote

मनुस बली नहिं होत है, समय होत बलवान। भीलन लूटी गोपिका बेइ अर्जुन बेइ बान।।

info अर्थ:

भाग्य के सामने मनुष्य की नहीं चलती।

menu_book उदाहरण:

महाभारत में कया है कि आपस की कलह के कारण यदुवंश जब नष्ट हो गया और भगवान श्रीकृष्ण भी स्वधाम पधार गये तब अर्जुन उस वंश की बची हुई स्त्रियों को लिवाने के लिए द्वारका गये। वहाँ से जब वे हस्तिनापुर लौट रहे थे तब रास्ते में उनको भीलों ने लूट लिया। उनकी वीरता और उनके दिव्यास्त्र कुछ काम नहीं आये।