बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

अक्षर: इ

अक्षर 'इ' से शुरू होने वाले शब्द

arrow_back वापस जाएं

इकपनियाँ पिण्डी [ikapaniyAM piNDI]

सं.स्त्री.
माड़े बनाने के लिए एक ही बार में सही मात्रा में पानी डालकर तैयार की गई आटे की पिण्डी.

इकबाई [ikabAI]

सं.स्त्री.
हतौड़ीनुमा औजार.

इकलाई [ikalAI]

सं.स्त्री.
छपी हुई जनानी धोती जो जोड़े में नहीं होतीं.

इकवाँ [ikavAM]

सं.स्त्री.
गोल मुँह की हथौड़ी.

इकवाई [ikavAI]

सं.स्त्री.
दीवार.

इकवारी [ikavArI]

सं.स्त्री.
आड़ या मकान के हिस्सा-बाँट के लिए बनाई गई दीवार.

इकसार [ikasAr]

वि.
समान क्रम में, एक ही ढंग से, एक-सा.

इकात [ikAt]

सं.पु.
व्रत, उपवास.

इकाद [ikAd]

वि.
एकार्द्ध, एक या आधा.

इकारौ [ikArau]

वि.
इकहरा, पतला-दुबला .

इकैरी [ikairI]

वि.
छरहरी देह की तनुअंगी.

इकैरी माला [ikairI mAlA]

सं.स्त्री.
फलों के डंठल तोड़े बिना बनाई गई माला.

इक्कागोड़ी [ikkAgoRI]

वि.
क्रि. अकेले ही पैदल घूम-घूमकर, लगातार.

इखट्टौ [ikhaTTau]

वि.
क्रि. इकट्ठा, एक साथ.

इखयाऊँ जाबौ [ikhayAUM jAbau]

क्रि.अ.
बोरिया-बिस्तर सहित जाना.

इँगरौटी [iMgarauTI]

सं.स्त्री.
सुहाग-बिंदी लगाने की सामग्री रखने की डिब्बी, श्रृंगारदानी.

इंची Variant: वै.रू. इंच. [incI]

सं.स्त्री.
एक फुट का 12वाँ भाग, दो अंगुल की माप की इकाई.

इच्छानवी [icchAnavI]

सं.स्त्री.
कार्तिक शुक्ल नवमी को आँवले के वृक्ष की पूजा कर उसके नीचे बैठकर भोजन करते हैं.

इंछा [inchA]

सं.स्त्री.
इच्छा.