बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

अक्षर: त

अक्षर 'त' से शुरू होने वाले शब्द

arrow_back वापस जाएं

तेउन [teun]

सं.पु.
रोटी के साथ खाने के लिए कुछ दाल, कढ़ी आदि खाने के लिए प्रयुक्त शब्द.

तेग [teg]

सं.स्त्री.
लकड़ी को रगड़कर साफ करने का उपकरण.

तेगा [tegA]

सं.पु.
तलवार के समान हथियार, जिसकी चौड़ाई अधिक होती है.

तेजा दसमी [tejA dasamI]

सं.स्त्री.
भादों की दशमी इस दिन भगवान राम की पूजा होती है.

तेजाबी [tejAbI]

वि.
तेजाब से शुद्ध किया हुआ सोना, चाँदी आदि.

तेंदू [tendU]

सं.पु.
एक वृक्ष जिसका फल खाने के काम आता है, इसके पत्तों की बीड़ी भी बनाई जाती है.

तेरँइँ [teraMiM]

सं.स्त्री.
त्रयोदशी, मृत्यु के तेरहवें दिन होने वाला प्रेतकर्म, मृत्यु के पश्चात् मृतक की मोक्ष और परिवार की शुद्धता के लिए किया जाने वाला गंगा-पूजन एवं भोज.

तेरई [teraI]

सं.स्त्री.
तेरहवीं.

तेरस [teras]

सं.स्त्री.
त्रयोदशी, तेरहवीं तिथि.

तेरा [terA]

वि.
तेरस, दस और तीन का योग.

तेली [telI]

सं.पु.
तेल पेरने व बेचने का कार्य करने वाली जाति व इस जाति का व्यक्ति.

तेवरइया [tevaraiyA]

सं.स्त्री.
बरसात में फूलने वाला एक.

तेवरा [tevarA]

सं.पु.
दो दलीय काले भूरे रंग का एक अनाज जो दाल और बेसन बनाने के काम आता है.

तेहा [tehA]

सं.पु.
क्रोध, गुस्सा.

तेहार [tehAr]

सं.पु.
त्यौहार, उत्सव, कोई पवित्र या महत्वपूर्ण दिन.

तैखानों [taikhAnon]

सं.पु.
तहखाना, भूमिगत प्रकोष्ठ.

तोड़ [toR]

सं.पु.
काट, समस्या का निदान.

तोड़ा [toRA]

सं.पु.
पुरुषों द्वारा पैर में पहनने का चाँदी का बना आभूषण.

तोड़ौ [toRau]

सं.पु.
राजकोश का वह धन जो उपकोशों से मुख्य कोश या इसके विपरीत स्थानान्तरित किया जाता था.

तोंद [tond]

सं.स्त्री.
बड़ा पेट.