बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

अक्षर: प

अक्षर 'प' से शुरू होने वाले शब्द

arrow_back वापस जाएं

पैराउन [pairAun]

सं.स्त्री.
कन्या के विवाह में बारातियों को दी जाने वाली उपहार स्वरूप भेंट.

पैराओ [pairAo]

सं.पु.
पहिरावा.

पैराबौ [pairAbau]

क्रि.स.
पहनाना.

पैल [pail]

वि.
पहले, पूर्व.

पैलवानी [pailavAnI]

सं.पु.
शक्ति प्रदर्शन.

पैला [pailA]

सं.पु.
अनाज नापने का बर्तन जिसकी तोल दस किलो के लगभग होती है.

पैलों [pailon]

वि.
पहला, प्रथम.

पैलौ [pailau]

वि.
पहला, प्रथम.

पैलौठी [pailauThI]

वि.
प्रथम प्रसव करने वाली.

पोआसौ [poAsau]

वि.
उपवास किये हुए, भूखा.

पोइया [poiyA]

सं.पु.
ज्वार-बाजरे का ऊपरी भाग जहाँ हरे मुलायम पत्ते लगे रहते हैं.

पोई [poI]

सं.स्त्री.
बाजरे का छोटा व पतला पौधा.

पोंक [ponk]

सं.स्त्री.
पतली टट्टी के दबाव में आने वाली तेज धार.

पोंकबौ [ponkabau]

सं.पु.
जानवरों को दस्त लगने की एक बीमारी.

पोंच [ponc]

सं.स्त्री.
पहुँच, पहुँचने की क्रिया.

पोंचयाबौ [poncayAbau]

क्रि.अ.
महुए पर गुच्छों में फूल आना.

पोंचियाँ [ponciyAM]

सं.स्त्री.
छोटे बच्चों की कलाई पर बाँधने का आभूषण। सोने के बड़े गुरियों को धागों में गूँथकर बनाई जाने वाली स्त्री की कलाइयों का आभूषण.