अक्षर: फ
अक्षर 'फ' से शुरू होने वाले शब्द
arrow_back वापस जाएंफट्ट [phaTT]
सं.पु.
बैलगाड़ी में अनाज भरने के लिए बैलगाड़ी के आकार का सन की रस्सी से बना चौड़ा बोरा.
फड़ी गतका [phaRI gatakA]
सं.स्त्री.
ढाल-तलवार चलाने का खेल जिसमें तलवार के स्थान पर छड़ी का इस्तेमाल किया जाता है.
फतुइँ Variant: वै.रू. फतूम; फतूरी. [phatuiM]
सं.स्त्री.
कुर्ती, छोटी कमीज, सामने से बटन लगी कपड़े की सिली हुई बनियान जैसी ग्रामीण पोशाक.
फदकौरा [phadakaurA]
सं.पु.
फदकुली के पतले टुकड़ों को बेसन के गाढ़े घोल में लपेट कर तथा तेल में तलकर बनाए जाने वाले पकौड़े.