अक्षर: ल
अक्षर 'ल' से शुरू होने वाले शब्द
arrow_back वापस जाएंलाकौर Variant: वै.रू. लाकौरी. [lAkaur]
सं.स्त्री.
बारात के जानवरों में दूल्हे को भोजन कराने के लिए गाजे-बाजे के साथ स्त्रियों द्वारा ले जाई जाने वाली भोजन सामग्री.
लाग [lAg]
सं.स्त्री.
किसी व्यक्ति या परिवार को एक निश्चित समय के लिए निश्चित मात्रा में दी जाने वाली कच्ची खाद्य सामग्री.
लाट [lAT]
सं.स्त्री.
तेल पेरने के कोल्हू में तिर्यक रूप से चलने वाली लकड़ी जो तिलहन को कुचलते हुए चलती है.