अक्षर: अ
अक्षर 'अ' से शुरू होने वाले शब्द
arrow_back वापस जाएंअनोंखा [anonkhA]
वि.
स्त्रियों का पैर में पहनने का एक आभूषण, कलात्मक गोल पट्टी जिसमें बोरे भी लगे रहते हैं.
अनोटा [anoTA]
सं.पु.
स्त्रियों का पैर के अँगूठे और छिंगुली में पहनने का एक संयुक्त आभूषण, इसमें अँगूठे और छिगुली के कलात्मक छल्ले एक साँकलों की पट्टी से जुड़े रहते हैं.
अन्ट [anT]
सं.पु.
गोली या कंची के खेल में कंची से कंची पर चोटी मारने के लिए अँगूठे को भूमि पर टेक बनाई गई हाथ की विशेष मुद्रा.