बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

अक्षर: ज

अक्षर 'ज' से शुरू होने वाले शब्द

arrow_back वापस जाएं

जारो [jAro]

सं.पु.
जूते के आगे का भाग.

जालम [jAlam]

वि.
जालिम, क्रूर, अत्याचारी.

जाली [jAlI]

सं.स्त्री.
ईंटें लगाते समय बीच-बीच में खाली छोड़ी गई एक ईंट के समान जगह.

जासौन [jAsaun]

सं.पु.
गुड़हल.

जाहर [jAhar]

वि.
प्रकट, स्पष्ट, ख्याति, ज्ञात.

जिउ [jiu]

सं.पु.
मन, प्राण, जीव.

जिउ धारी [jiu dhArI]

सं.पु.
प्राणी मात्र.

जिकर [jikar]

सं.स्त्री.
चर्चा.

जिगड़ी [jigaRI]

वि.
जिगरी, पक्के दोस्त.

जिच्च [jicc]

सं.स्त्री.
चौपड़ खेल में पराज की वह स्थिति जिसमें गोटी चलने की चाल बंद हो जाती है.

जिजिया [jijiyA]

सं.स्त्री.
बड़ी बहन.

जिजी [jijI]

सं.स्त्री.
बड़ी बहन तथा जिठानी का संबोधन, सखी के अर्थ में, माँ के लिए संबोधन.

जिजौतयाइ [jijautayAi]

सं.स्त्री.
जिझौतिया ब्राह्मणों का समाज.

जिठसास [jiThasAs]

सं.स्त्री.
पत्नी की बड़ी बहन.

जिठानी [jiThAnI]

सं.स्त्री.
पति के बड़े भाई की पत्नी.

जिठौत [jiThaut]

सं.पु.
जेठ-जिठानी का लड़का.

जिठौतन [jiThautan]

सं.स्त्री.
जेठ का पुत्र.