बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

अक्षर: प

अक्षर 'प' से शुरू होने वाले शब्द

arrow_back वापस जाएं

पटतर [paTatar]

सं.स्त्री.
उदाहरण.

पटना [paTanA]

सं.स्त्री.
एक नदी.

पटपरिया [paTapariyA]

सं.स्त्री.
छोटी-सी पहाड़ीनुमा भूमि जिसमें मिट्टी और पत्थर हो.

पटबेंत [paTabent]

सं.पु.
लकड़ी की बेंत.

पटरा [paTarA]

सं.पु.
एक प्रकार का कपड़ा झिरझिरा होता है, जिसमें क्लफ के कारण कड़ा होता है.

पटलबौ [paTalabau]

क्रि.स.
मारपीट करना, पीटना.

पटवा [paTavA]

सं.पु.
डोरे से आभूषण गाँठने वाला व जूते-चप्पल बेचने वाला व इस जाति का व्यक्ति.

पटवारी [paTavArI]

सं.पु.
तहसील का कर्मचारी जो भूमिका रिकार्ड रखता है.

पटाँ [paTAM]

वि.
क्रि. चित्त तथा हाथ पैर शिथिल करके निढाल रहना.

पटाकसारे [paTAkasAre]

सं.पु.
साले के साले.

पटाका [paTAkA]

सं.पु.
त्यौहार आदि पर चलाई जाने वाली आतिशबाजी.

पटाबौ [paTAbau]

क्रि.स.
उखाड़ना, चुकाना, राजी करना.

पटार [paTAr]

सं.स्त्री.
एक बहुपादी जन्तु, काँतर.

पटियन [paTiyan]

सं.स्त्री.
सिर की व्यवस्थित रेखा.

पटियाँ [paTiyAM]

सं.स्त्री.
बालों की माँग के दोनों तरफ के भाग.

पटीलबौ [paTIlabau]

क्रि.स.
मारपीट करना, पीटना.

पटेंगरा [paTengarA]

सं.पु.
लकड़ी की पटिया जिसके एक तरफ पकड़ने की एक पटली लगी होती है। कारीगर इससे सीमेंट के पलस्तर को समतल करता है, एक प्रकार का लकड़ी का उपकरण जिसकी सहायता से दीवार या फर्श के जलस्तर को समान स्तर से समतल करते हैं.

पटेंटी [paTenTI]

सं.स्त्री.
पट्टे के द्वारा प्राप्त भूमि.

पटेल [paTel]

सं.स्त्री.
पत्थर का चौरस शहतीर.