बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

अक्षर: म

अक्षर 'म' से शुरू होने वाले शब्द

arrow_back वापस जाएं

मानें [mAnen]

सं.पु.
अर्थ, तात्पर्य.

मान्त्री [mAntrI]

वि.
विवाह में मण्डप की पूजा का विशेषण.

मान्धाता [mAndhAtA]

सं.पु.
दानी, उदार.

मान्स [mAns]

सं.पु.
मनुष्य.

मामलौ [mAmalau]

सं.पु.
प्रकरण.

मामुलिया [mAmuliyA]

सं.स्त्री.
बरसात के दिनों में छोटी बच्चियों के द्वारा खेला जाने वाला एक खेल.

मामूलिया [mAmUliyA]

सं.पु.
त्यौहार.

मायनो [mAyano]

सं.पु.
मातृ का पूजन.

माँये [mAMye]

वि.
क्रि. उस ओर.

मारग [mArag]

सं.पु.
मार्ग, रास्ता.

मारजौ [mArajau]

सं.पु.
मार्जिन.

माँरबाड़ौ [mAMrabARau]

सं.पु.
मारवाड़ का रहने वाला.

माँरमरउआ [mAMramarauA]

सं.पु.
रहँट की मार को यथास्थान रखने के लिए कुएँ की आमने-सामने की दीवारों पर टिकाई जाने वाली बल्ली.

माँरामार [mAMrAmAr]

सं.स्त्री.
मारपीट.

मारै [mArai]

वि.
क्रि. वजह से.

मालक [mAlak]

सं.पु.
मालिक, स्वामी.

मालकानों [mAlakAnon]

सं.पु.
अधिकार, स्वामित्व, हक.

मालगुजारी [mAlagujArI]

सं.स्त्री.
कृषि भूमि लगान.