अक्षर: अ
अक्षर 'अ' से शुरू होने वाले शब्द
arrow_back वापस जाएंअछयाउन [achayAun]
सं.पु.
निथारने के बाद निकला हुआ द्रव्य या बचा हुआ तलछट पदार्थ, दोनों अछयाउन कहलाते हैं.
अछूतौ [achUtau]
सं.पु.
भोजन बनाते समय पहली रोटी जो खाने के लिए न छुई गई हो, जिसे किसी कुमारी ब्राह्मण कन्या, गरीब कन्या को दान में दिया जाता है.
अटका [aTakA]
सं.पु.
दीपक रखने के लिए दीवार में लगा पत्थर, दीवार को कालिख से बचाने के लिए ऊपर मिट्टी का गोलाकार भाग बना होता है.
अटर [aTar]
सं.स्त्री.
जटिलतायुक्त कार्य करने में अनुभव होने वाला मानसिक बोझ, टेढ़ी-मेढ़ी प्रक्रिया, शारीरिक और मानसिक मिला-जुला परिश्रम.
अटेरन [aTeran]
सं.स्त्री.
धागा, डोरी आदि की लच्छी बनाने के लिए सूत लपेटने का एक विशेषाकृति की पटिया.